लॉगिन

Video: ‘छम्मक छल्लो’ पर दुल्हन के बेजोड़ डांस को देखता रह गया दूल्हा, वायरल हो रहा मिलियन डॉलर रिएक्शन

Viral December 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Video: ‘छम्मक छल्लो’ पर दुल्हन के बेजोड़ डांस को देखता रह गया दूल्हा, वायरल हो रहा मिलियन डॉलर रिएक्शन

Video: ‘छम्मक छल्लो’ पर दुल्हन के बेजोड़ डांस को देखता रह गया दूल्हा, वायरल हो रहा मिलियन डॉलर रिएक्शन

इन दिनों शादी का मौसम है और ऐसे में अगर नाच-गाना ना हो सारा मजा फीका पड़ जाता है। आजकल तो न सिर्फ बाराती बल्कि दूल्हा और दुल्हन भी जमकर डांस करते हैं। जब दुल्हन शादी के वक्त डांस करती है तो हर किसी की निगाहें दूल्हे के चेहरे पर टिक जाती है। वहां मौजूद हर शख्स दूल्हे के हाव भाव और रिएक्शन का इंतजार करने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है।

यह वीडियो नेपाल का है जहां दुल्हन बेहद खूबसूरत लाल लहंगे में करीना कपूर के गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन बेहतरीन मूव्स के साथ झन्नाटेदार डांस करती है और दूल्हा ठीक उसके पीछे खड़ा नजर आता है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा बड़े प्यार से दुल्हन के डांस को देखता है और अपना फोन निकालकर एक महिला को दे देता है।

https://www.instagram.com/p/C0wPQgBhz-D/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

ब्लश..ब्लश

पीछे से लोग हूटिंग करते भी सुनाई पड़ते हैं। अगले ही पल में दुल्हन के साथ दूल्हा भी डांस करते नजर आता है। दूल्हा और दुल्हन का यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट समाज को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। लोग जमकर इस पर कॉमेंट करते भी दिख रहे हैं। दूल्हा जहां दुल्हन की परफॉर्मेंस से बेहद खुश और ब्लश करता नजर आता है वहीं दुल्हन भी इस खास पल को एन्जॉय करती नजर आ रही है।

जूनियर एनटीआर भी शरमा जाए

इस वीडियो पर एक शख्स ने कॉमेंट किया है- रियल, रॉ और नैचुरल मोमेंट, आज कल की तरह कुछ भी प्लान किया हुआ नहीं है। एक और शख्स ने लिखा है- मैं सच में दूल्हे की बारी का इंतजार कर रहा था। एक यूजर ने लिखा है- वो कैसे देख रहा है । एक और यूजर ने लिखा है- ये तो अपना जूनियर एनटीआर है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds