लॉगिन

VIDEO : बीच सड़क अनियंत्रित हुई कार, दर्जनभर दोपहिया और कई लोगों को ठोकर मारकर डिवाइडर में जा घुसी

Chhattisgarh August 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बीच सड़क अनियंत्रित हुई कार, दर्जनभर दोपहिया और कई लोगों को ठोकर मारकर डिवाइडर में जा घुसी

VIDEO : बीच सड़क अनियंत्रित हुई कार, दर्जनभर दोपहिया और कई लोगों को ठोकर मारकर डिवाइडर में जा घुसी

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी 12 दो पहिया वाहनों को ठोकर मार दी। फिर खुद डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भानुप्रतापपुर मुख्य चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, मुख्य चौक के पास अंतागढ़ रोड में रोशन लाज के आगे कई दोपहिया वाहन खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित अंतागढ़ रोड में रोशन लाज के आगे सड़क किनारे खड़ी 12 दोपहिया वाहनों को ठोकर मार दी। फिर खुद डिवाइडर से जा टकराई।

नशे में धुत था कार चालक

इस दुर्घटना में बाइक में बैठे चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार चालक नशे में धुत था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds