लॉगिन

VIDEO : बैट्समैन ने मारा इतना जोरदार शॉट, प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बॉलर की मौके पर हो गई मौत

National May 6, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
VIDEO : बैट्समैन ने मारा इतना जोरदार शॉट, प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बॉलर की मौके पर हो गई मौत

VIDEO : बैट्समैन ने मारा इतना जोरदार शॉट, प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बॉलर की मौके पर हो गई मौत

पुणे। खेल के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि हादसे भी देखने को मिलते हैं। वहीं बात करे क्रिकेट खेल की तो यह जितना रोमांचक और मजेदार है, कभी-कभी उतना ही जानलेवा और खतरनाक बन जाता है। मैदान पर कई बार खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो जाते हैं। लेकिन कई बार जान भी चली जाती है। ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज फिलिप ह्यूज इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में भी हुआ, जब एक बच्चा क्रिकेट खेलते-खेलते अपनी जान गवा बैठा।

पुणे के लोहगांव में क्रिकेट खेलते समय एक चौंकाने वाली घटना हुई है। 11 साल का एक बच्चा गेंदबाजी कर रहा था। तभी बल्लेबाजी कर रहे साथी खिलाड़ी ने एक खेला तेज़तर्रार शॉट खेला। गेंद सीधा गेंदबाजी कर रहे बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर लगी और वह मैदान पर गिरे गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया है और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मृतक लड़के की पहचान शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शौर्य अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। शौर्य गेंदबाजी कर रहा था और जैसे ही उसने गेंद फेंकी बल्लेबाज ने गेंद सीधे शौर्य की दिशा में मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से लगी।

शौर्य दर्द से कराहने अलग और कुछ कदम चलकर मैदान में गिर गया। उसे गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़े। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक शौर्य कि मौत हो चुकी थी। घटना के बाद विमानतल थाने में आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds