VIDEO तेज़ रफ़्तार बाइक ने पिकअप को मारी टक्कर : मौके पर ही युवक की मौत, दूसरा व्यक्ति सहित 8 साल का मासूम गंभीर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति सहित 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम केनापारा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है की रात के अंधेरे में पिकअप सड़क से गुजर रही होती है तभी अचानक पिकअप वाहन आगे जाकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद तेज रफ्तार बाइक खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारती है। जिसके बाद बाइक सवार लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए।

मौके पर बाइक सवार की मौत  

टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक अन्य व्यक्ति और 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक बाइक सवार बगीचा ब्लॉक के ग्राम बगडोल का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds