Site icon khabriram

Video : हिमाचल में लगातार बारिश से बिगड़ रहे हालात, चंबा में रावी नदी के पास बने घर हुए जलमग्न

himanchal baarish

नई दिल्ली : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर भारत में कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हाल हैं।

Exit mobile version