लॉगिन

VIDEO : ‘सर ये वाला फीचर Thar में चाहिए…’, इस हैवी ड्राइवर का कारनामा देख आनंद महिंद्रा भी चौंक गए, वीडियो वायरल

Viral December 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : ‘सर ये वाला फीचर Thar में चाहिए…’, इस हैवी ड्राइवर का कारनामा देख आनंद महिंद्रा भी चौंक गए, वीडियो वायरल

VIDEO : ‘सर ये वाला फीचर Thar में चाहिए…’, इस हैवी ड्राइवर का कारनामा देख आनंद महिंद्रा भी चौंक गए, वीडियो वायरल

इंटरनेट की दुनिया में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपने गजब के सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बहुत मशहूर हैं। जी हां, उनके X पोस्ट को तो वायरल होने में मिनट नहीं लगते। जी हां, वह कभी फनी क्लिप्स शेयर करते हैं तो कभी अतरंगी जुगाड़ के वीडियो। हालांकि, कभी-कभार उनकी ऑनलाइन पोस्ट लोगों को बहुत कुछ सीखाती है। लेकिन इस बार महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम गया है। जबकि कुछ कार लवर्स बोल रहे हैं कि सर ये वाला फीचर थार में चाहिए।

गाड़ी को एक खरोंच तक नहीं आई

यह वीडियो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (@anandmahindra) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर 13 दिसंबर को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ओ तेरी! मुझे लगता है कि ये एक-दूसरे से बहस करने से बेहतर है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है- इसे घर पर ना ट्राई करें।

इस पोस्ट को अब तक डेढ़ लाख से अधिक व्यूज, लगभग ढाई हजार लाइक्स और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। कुछ यूजर ने लिखा कि सच में यह पागलपन है। …तो कुछ ने लिखा- हमें थार में ये फीचर चाहिए। जबकि अन्य यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा- आखिर उसने कार को बिना नुकसान पहुंचाए यह किया कैसे?

भाई ने पूरा फिल्मी स्टंट कर दिया

यह क्लिप 1.36 मिनट का है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक संकरे रास्ते पर सफेद और काले रंग की गाड़ी आमने-सामने आ जाती हैं। लेकिन जगह तो एक कार के ही गुजरने के लिए होती है। क्योंकि रास्ते के एक तरफ खाई और दूसरी तरफ ऊंची दीवार होती है।

ऐसे में लड़की कार को बैक करके एक किनारे पर लगा देती है। इसके बावजूद इतनी जगह नहीं बनती की दूसरी कार आराम से निकल जाए। फिर क्या, काली गाड़ी वाला शक्स कार को दो पहियों पर चालकर वहां से निकल जाता है। कैसे? यह वीडियो में देखिए ना।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds