VIDEO : राजनाथ सिंह ने लखनऊ, तो स्मृति ईरानी ने अमेठी से भरा पर्चा, देखिए वीडियो

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में सोमवार का दिन दिग्गज नेताओं के नामांकन का है। लखनऊ से भाजपा के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नामांकन दाखिल कर दिया। बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नामांकन दाखिल किया। इन सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी।
#WATCH | Uttar Pradesh: Defence Minister and BJP's candidate from Lucknow Lok Sabha seat, Rajnath Singh holds a roadshow ahead of filing his nomination papers today.
UP CM Yogi Adityanath and Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami also present.
Lucknow will vote in the fifth… pic.twitter.com/z4qCxYsxFc
— ANI (@ANI) April 29, 2024
नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा की। वहीं राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान मंदिर में माथा टेका। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोड शो किया।
#WATCH | Defence Minister and BJP's candidate from Lucknow Lok Sabha seat, Rajnath Singh offers prayers at the Hanuman Setu Temple in Lucknow
He will file his nomination papers today. Samajwadi Party has fielded Ravidas Mehrotra from this seat. Lucknow will vote in the fifth… pic.twitter.com/fgmqd8x1OL
— ANI (@ANI) April 29, 2024
राजनाथ सिंह लगातार दो बार से लखनऊ लोकसभा सीट जीत रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस-सपा के साझा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Union Minister and BJP candidate from Amethi, Smriti Irani files her nomination papers for #LokSabhaElections2024
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav is also present.
Amethi will vote in the fifth phase of the Lok Sabha elections on May 20.
(Source:… pic.twitter.com/T7zaLxNqum
— ANI (@ANI) April 29, 2024
अमेठी में 2019 में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने इस बार भी स्मृति को मैदान में उतारा है, लेकिन कांग्रेस अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।