VIDEO : 14 जनवरी से राहुल गांधी निकालेंगे भारत न्याय यात्रा, जानिए रूट, भाजपा की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। 6000 किमी का फासला तय करते हुए यात्रा मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण होगा। यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक के लिए न्याय की आवाज को बुलंद करना है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी
यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
यात्रा के लिए विशेष बस बनाई जा रही है। इस दौरान राहुल बीच-बीच में पैदल भी चलेंगे।
#WATCH | On Congress's Bharat Nyay Yatra, party General Secretary KC Venugopal says, "The yatra is going to be flagged off by the Congress president Mallikarjun Kharge on January 14th in Imphal. This yatra is East-West, we have already done South-North yatra. Without Manipur how… pic.twitter.com/XSN53KQePr
— ANI (@ANI) December 27, 2023
राहुल की भारत न्याय यात्रा पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भारत न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ’15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इसलिए तय की है ताकि राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। सच तो यह है कि न्याय क्या है? इस देश में 80 करोड़ लोगों को पिछले कई सालों से पीएम मोदी की सरकार से राशन मिलने के बाद न्याय या न्याय हो रहा है।