VIDEO : राहुल गांधी ने बताया क्या है भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य, किशनगंज में की रैली

नई दिल्ली : राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा  रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से आगे बढ़ी है। आज यह यात्रा बिहार में दाखिल होगी।

राहुल गांधी बस में बैठे हुए लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। उत्तरी दिनाजपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज में दाखिल होगी।

राहुल गांधी ने किशनगंज में जनसभा को संबोधित किया

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के किशनगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘मुझसे कई लोग पूछते हैं कि इस यात्रा का क्या उद्देश्य है। तो मैं उन्हें बताता हूं कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा नफरत की है।

एक धर्म दूसरे धर्म से लड़ रहा है…यही वजह है कि हमने नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली है। इस यात्रा का देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव हुआ है। हमने एक नया विजन, नई विचारधारा दी है और यह है मुहब्बत।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds