लॉगिन

VIDEO : अचानक होटल पहुंचे राहुल गांधी.. ऑर्डर किया छोले-भटूरे.. कांग्रेस नेता का ये अंदाज आपको भी कर देगा हैरान

Viral May 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : अचानक होटल पहुंचे राहुल गांधी.. ऑर्डर किया छोले-भटूरे.. कांग्रेस नेता का ये अंदाज आपको भी कर देगा हैरान

VIDEO : अचानक होटल पहुंचे राहुल गांधी.. ऑर्डर किया छोले-भटूरे.. कांग्रेस नेता का ये अंदाज आपको भी कर देगा हैरान

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने कल दिल्ली में जबरदस्त रैली की थी। उस रैली के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल एक सामान्य से दिखने वाले एक होटल में पहुंच जाते हैं, जहां पर लोग उनका ये अंदाज देखकर काफी खुश हो जा ते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो अलग अलग लोगों के साथ बैठे दिख रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कल रात को दिल्ली में रैली करने के बाद बनाया गया है। इस रैली के बाद राहुल खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनको घेर लिया। वीडियो में एक लड़की, और कुछ बच्चों के साथ वो बैठे जनर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों के साथ बैठकर उनसे बात की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds