Site icon khabriram

VIDEO : ओडिशा के मंदिर में राहुल गांधी ने पुजारी को छोटा टीका लगाने को कहा, उठा विवाद

rahul tika

राउरकेला (ओडिशा):  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक और विवाद हो गया है। ओडिशा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी राउरकेला के वेदव्यास मंदिर में दर्शन करने को पहुंचे।

मंदिर प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने पुजारी से छोटा टीका (तिलक) लगाने को कहा। इस पर विवाद हो गया है।

तिलक विवाद पर जयराम रमेश को देना पड़ी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई दी। उन्होंने कहा, यह भाजपा की साजिश है। उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है। सबसे बड़ी बेरोजगारी बीजेपी की मीडिया टीम में है। वे केवल वायरल वीडियो चलाते हैं।’

Exit mobile version