VIDEO : गुजरातियों के बीच प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली। दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सियासी दलों ने अगले चरण में होने वाले चुनाव पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वलसाड पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी बातें की गई है लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली। ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए। क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है।”

संविधान बदलने को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP के कई नेता कह रहे हैं कि हम संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन मोदी जी कहते हैं ऐसी कोई बात नहीं है। अगर पिछले 10 वर्षों का इतिहास देखें तो मोदी जी अपने नेताओं से जो भी बुलवाते हैं, सत्ता में आने के बाद वही करते हैं। जिस संविधान ने आपको अधिकार दिया, उसे ये बदलना चाह रहे हैं ताकि जनता को दुर्बल बना सकें। 10 वर्षों में BJP सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे हमारे देश के लोकतंत्र, संविधान और अधिकारों को मजबूती मिली हो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी, लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं। आपके अपने जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग आप सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button