लॉगिन

VIDEO : लकड़ी से बना दी बिना बिजली के चलने वाली आउटडोर वाशिंग मशीन, पहले नहीं देखा होगा कपड़े धुलने का ऐसा देसी जुगाड़

Viral September 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : लकड़ी से बना दी बिना बिजली के चलने वाली आउटडोर वाशिंग मशीन, पहले नहीं देखा होगा कपड़े धुलने का ऐसा देसी जुगाड़

VIDEO : लकड़ी से बना दी बिना बिजली के चलने वाली आउटडोर वाशिंग मशीन, पहले नहीं देखा होगा कपड़े धुलने का ऐसा देसी जुगाड़

तकनीक की दुनिया में लगातार विकास हुआ है। कुछ साल पहले लोग घरों में कपड़े हाथ से धुलते थे। पर आज के समय में जबरदस्त फीचर्स वाली वाशिंग मशीन आने लगी हैं। जो मशीन खरीद पाते हैं उनका काम काफी आसान हो जाता है। लेकिन, जिनके पास इसके लिए पैसे नहीं, उन्हें मन मार कर हाथ से ही कपड़े धुलने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ लोग इसे किस्मत मानकर रोना रोते रहते हैं। वहीं, कई ऐसे भी होते हैं, आवश्यकता के कारण आविष्कार कर, दुनिया को चौंका देते हैं। इसका उदाहरण आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल जाएगा।

आउटडोर वॉशिंग मशीन…

एक्स (X) पर इस क्लिप को (@ValaAfshar) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- यह एक खूबसूरती से डिजाइन की गई आउटडोर वॉशिंग मशीन है। महज 9 सेकंड के छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि लकड़ी की बल्लियों को फिट करके टोकरी का आकार दिया गया है। फिर इसे पानी के तेज बहाव वाली जगह पर लगाया गया है, जिससे कपड़े आराम से धुल जाएं। हालांकि, बिना आजमाए ये नहीं कहा जा सकता है कि इससे कपड़े चकाचक हो जाएंगे। लेकिन ये आइडिया बहुत कमाल का है।

वाह! क्या आइडिया है!

2 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स ने कमेंट के जरिए रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा- खूबसूरत।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds