रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सेवकराम फ्यूल्स खरसिया में पेट्रोल भरवाते ही बाइक में अचानक आग लग गई। युवक ने बाइक स्टार्ट करते ही आग भड़क उठी। जिसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत जलती बाइक को मेन रोड पर खींचा। समय पर आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया।युवक ने 10 मिनट पहले ही 70 हजार रुपए में बाइक खरीदी थी जो जलकर हो गई खाक। किसी के हताहत होने की खबर नहीं मौके पर खरसिया पुलिस पहुँची।
कंटेनर में लगी आग
वहीं बीते दिनों कोरबा जिले में एक कंटेनर में अवानक आग लग गई। इस दौरान इस दौरान आस- पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आग की ‘लपटे इतनी तेज थी की देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर आग पर काबू पाया।
वाहन जलकर खाक
यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र सिवनी गांव के पास है। जहां पर एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गईं। आग की लपटे इतनी तेज थी की वाहन पूरी तरह जल गईं। इसके बाद मामले की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं आग कैसे लगी इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।