चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बिरयानी को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया। बिरयानी को लेकर हुए झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस बीच एक व्यक्ति की हत्या कर दी। विवाद में 3 लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बालाजी के रूप में हुई है।
बिरयानी पर विवाद, 3 लोगों ने युवक का बीच सड़क पर मर्डर किया
घटना चेन्नई की!#Chennai #biryani pic.twitter.com/hJ1zzu8pJX— rajni singh (@imrajni_singh) August 22, 2023
घटना रविवार को हुई। वहीं इसका एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक बालाजी एक निजी कंपनी में काम करता था वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ रात का खाना खाने मन्नूरपेट बस स्टॉप के पास गए थे, तभी दुकान पर बहस होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक, जब बालाजी दुकान से बिरयानी खरीद रहे थे, तभी नशे में धुत 3 लोग वहां पहुंचे और उन्होंने भी बिरयानी का ऑर्डर दिया इतने में दुकान के मालिक ने उन्हें पहले बिरयानी दे दी, जिस पर बालाजी के साथ बहस करने लगे। झगड़े के दौरान आरोपियों ने दरांती से बालाजी पर हमला कर दिया और बीच सड़क उसका मर्डर कर दिया। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया जिसमें आरोपी एक व्यक्ति पर वार करते दिख रहे हैं। हालंकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।