VIDEO: फुटबॉल मैच में पेनल्टी कॉर्नर से पहले मैदान के किनारे पेशाब करता दिखा खिलाड़ी, रेफरी ने दिया रेड कार्ड

कोपा । पेरू में एक फुटबॉल खिलाड़ी को पिच पर पेशाब करने के लिए लाल कार्ड दिखाया गया। गोल, स्किल और तकनीक से परे फुटबॉल की दुनिया अक्सर हमें ऐसे मजाकिया क्षण दिखाती है जिनका खेल से कोई लेना-देना नहीं है। पेरू में भी एक ऐसी ही घटना घटी। सेबेस्टियन मुनोज, जो पेरू के तीसरे डिवीजन में एटलेटिको अवाजुन के लिए खेलते हैं, वह इस घटना के पोस्टर बॉय रहे। वह अब तक के सबसे विचित्र रेड कार्ड पलों में से एक में शामिल रहे। उन्हें मैदान के किनारे पेशाब करने के लिए रेफरी ने पूरे मैच से बाहर कर दिया।

एटलेटिको अवाजुन का सामना रविवार को कोपा पेरू में कैंटरसिलो एफसी से हुआ। मैच के 71वें मिनट में स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। तभी अवाजुन को एक कॉर्नर मिला। हालांकि, तभी खेल को रोक दिया गया था, क्योंकि कैंटोरसिलो गोलकीपर लुचो रुइज घायल हो गए थे। हालांकि, यहां इसके बाद जो घटना घटी, किसी को उस पर यकीन नहीं हो सका। मुनोज कॉर्नर लेने के लिए पहुंचे, लेकिन रुइज की चोट को देखते हुए वह मैदान से आगे बढ़े और पेशाब करने लगे। सतर्क कैंटोरसिलो खिलाड़ियों ने मुनोज को मैदान के किनारे पेशाब करते देखा और तुरंत रेफरी को जानकारी दिया। रेफरी और साथी खिलाड़ी तुरंत रुइज की चोट को भूल गए।

कुछ सेकंड बाद रेफरी मुनोज के पास गए और रेड कार्ड दिखा दिया। रेफरी के फैसले पर मुनोज सदमे में रह गए, लेकिन उनके पास खेल के मैदान से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। यह भी पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों ने मैदान पर पेशाब किया हो। आर्सेनल के पूर्व गोलकीपर जेन्स लेहमैन ने एक बार खेल के बीच में पेशाब करने के लिए विज्ञापन होर्डिंग्स पर छलांग लगा दी थी और रेफरी के स्पॉट करने से पहले मैदान पर वापस आ गए थे।

https://x.com/Miguelin_24_/status/1825262935167717431

इंग्लैंड के महान गोलकीपर लाइनेकर ने 1990 में विश्व कप मैच के बीच में शौच किया था। खराब पेट से जूझ रहे लाइनेकर के पास आयरलैंड के खिलाफ एक ग्रुप गेम में ऐसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। दुर्भाग्य से सेबस्टियन मुनोज के लिए, लेहमैन या लाइनेकर जैसे बच तो नहीं पाए, लेकिन वह उन लोगों की सूची में शामिल गए जिन्होंने मैदान पर पेशाब या शौच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds