लॉगिन

VIDEO : इंसानियत अभी जिंदा है… लबालब भरी सड़क पर फंसा था कुत्ता, रेस्क्यू टीम ने इस तरह बचाया कि तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Viral December 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh

चेन्नई में चक्रवात मिचौंग के कारण लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में जानवरों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग कुत्तों को नाव से बचाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

इंसानियत अभी भी जिंदा है…

वायरल क्लिप को एक्स (X) पर (@curse_introvert) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- इंसानियत अभी भी जिंदा है। धन्यवाद, बचाव दल! 21 सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि बाढ़ के पानी में कुत्ता फंसा हुआ है। तभी एक शख्स वहां आता है और उसे वहां से निकाल लेता है। उसके साथ दूसरा शख्स भी होता है, जो कुत्तों को गाड़ी में रखने के लिए उठाता है। वायरल क्लिप को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक ने लिखा- देखकर अच्छा लगा। दूसरे ने कमेंट किया- बहुत सुन्दर काम। ऐसे ही बेजुबान जानवरों की मदद करते रहो। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया- बहुत शानदार काम।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds