लॉगिन

VIDEO : ‘कितने तेजस्वी लोग हैं…’, उंगली छुआकर जला दिया गैस बर्नर, लड़कों का कंबल वाला कारनामा वायरल

Viral January 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : ‘कितने तेजस्वी लोग हैं…’, उंगली छुआकर जला दिया गैस बर्नर, लड़कों का कंबल वाला कारनामा वायरल

VIDEO : ‘कितने तेजस्वी लोग हैं…’, उंगली छुआकर जला दिया गैस बर्नर, लड़कों का कंबल वाला कारनामा वायरल

बिना लाइटर, माचिस या किसी भी अन्य तरह की ज्वलन सामाग्री के बिना लड़के ने ऐसे गैस का चूल्हा जलाया कि उसका टैलेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोग बोल रहे हैं कि पक्का यह कोई ट्रिक है। जबकि कुछ बोल रहे हैं कि इस लड़के में तो गजब की चिंगारी है। वहीं कुछ यूजर्स इसके पीछे का साइंस समझाने का भी प्रयास कर रहे हैं। पूरा मामला जानने के लिए पहले वीडियो देखिए।

उंगली से जला दिया गैस चूल्हा

इस वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक लड़का कुर्सी पर चौकड़ी मार कर बैठा है। उसके पास ही गैस चूल्हा है और उसने अपनी उंगली चूल्हे के बर्नर से सटाकर रखी है। बर्नर चालू है। तभी दूसरा लड़का आता है और कुर्सी पर विराजमान युवक के सिर पर कंबल डालकर उसे झट से खींच लेता है। इससे गैस का चूल्हा जल जाता है। अब इसके पीछे क्या साइंस है। इसके पता नहीं, लेकिन लोग इसको घातक और खतरनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो देखकर लोग घर पर ये सब करते हैं।

इसके पीछे क्या साइंस है भाई?

अब इस लड़के का कारनामा इंटरनेट पर अनोखा टैंडल बनकर उभरा है। इस वीडियो को @Madan_Chikna नाम के X यूजर ने 11 जनवरी को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- लड़के ने स्टैटिक एनर्जी पैदा करके गैस स्टोव जला लिया। सचमुच, भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। इस वीडियो पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जहां कुछ यूजर ने इसे उंगली की कलाकारी बताई, तो कुछ ने कहा कि ऐसे वीडियो पोस्ट ना करें, इससे अन्य लोग प्रेरित होते हैं और ऐसे कारनामों को घर पर करते हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds