VIDEO : लड़कियों ने घर की छत में घुसा दी स्कूटी, वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए स्कूटी वहां पहुंची कैसे

सड़क दुर्घटना के नाम से ही लोग अक्सर डर जाते हैं। खासकर अगर बात टू-व्हीलर की हो तो सुनकर ही होश उड़ जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक स्कूटी एक्सीडेंट का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है? तो चलिए पूरा माजरा हम आपको बताते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप देखेंगे तो पल भर के लिए सोचने लगेंगे कि ये रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरह स्कूटी हवा में उड़ा रही थीं या शायद ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसा स्टंट करने की कोशिश कर रही थीं? आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हैं जो घर की छत को तोड़ते हुए अंदर घुस गई है।

आप वीडियो को देखकर अनुमान लगा सकते हैं कि स्कूटी की क्या रफ्तार रही होगी। इस वीडियो के X के @jpsin1 हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- सोचिए यह एक्सीडेंट कैसे हुआ होगा? वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है। इस वीडियो को 3 लाख से अधिक यूजर्स ने देखा है।

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो में कई और भी लोग नजर आ रहे हैं जो वहीं पर मौजूद हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स कई मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- रास्ते मे घर बनाओगे तो और होगा क्या। इसमें इनकी कोई गलती नही है, जिसका घर है उसे गिरफ्तार किया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसा सीन तो सिर्फ फिल्मों में देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds