VIDEO : ‘कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक’, कांग्रेस सांसद के ‘अलग देश’ वाले बयान पर बोले खरगे

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी इंडी गठबंधन ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। विपक्ष ने झारखंड में चल रहे राजनीतिक हलचल पर केंद्र को घेरने का काम किया। गा। इसको लेकर सभी पार्टियों ने रणनीति भी बना ली है।
झारखंड में नए सीएम के शपथ में हुई देरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में नाराजगी जताई। खरगे ने कहा कि झारखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एक ही दिन में इस्तीफा देते हैं और दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेते हैं। वहीं, झारखंड में ऐसा नहीं होता है।
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi raised the issue of Congress MP DK Suresh's "…forced to demand a separate country" statement, in Lok Sabha.
He says, "…I demand an apology and action from Sonia Gandhi. This is a violation of his oath (as an MP)…I urge… pic.twitter.com/oTHAEHIJGh
— ANI (@ANI) February 2, 2024
झारखंड के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया है।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के अलग देश की मांग करने के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। जोशी ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से माफी और कार्रवाई की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में ये उनकी शपथ का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि मामला आचार समिति को भेजा जाए। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वे नहीं मानेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने की चाह में शामिल हैं।
कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक
कांग्रेस सांसद के अलग देश संबंधी बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी ‘देश को तोड़ने’ की बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी या उसके पक्ष में खड़ी नहीं होगी।