लॉगिन

VIDEO: भगवान राम की पहली झलक आई सामने, रामलला के पहले कीजिए दर्शन

POLITICS January 22, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
VIDEO: भगवान राम की पहली झलक आई सामने, रामलला के पहले कीजिए दर्शन

VIDEO: भगवान राम की पहली झलक आई सामने, रामलला के पहले कीजिए दर्शन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण चल रहा है. गर्भगृ में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. राम मंदिर के गर्भ गृह में पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद हैं. उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं. इसी बीच भगवान रामलला की अलौकिक पहली झलक लोगों को देखने को मिली.

गर्भगृह में राललला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हुई. अभिजीत मुहूर्त में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हुई. पीएम मोदी नंगे पैर धोती कुर्ता में पहुंचे. साथ ही पीएम मोदी ने उपहार में रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे हैं. इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए संकल्प लिया.

प्राणप्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, “अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम!”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds