लॉगिन

VIDEO नशे में धुत्त युवक-युवतियों का बवाल : देर रात जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने की गालियाँ देती हुई दिखी लडकियाँ

Chhattisgarh July 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO नशे में धुत्त युवक-युवतियों का बवाल : देर रात जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने की गालियाँ देती हुई दिखी लडकियाँ

VIDEO नशे में धुत्त युवक-युवतियों का बवाल : देर रात जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने की गालियाँ देती हुई दिखी लडकियाँ

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से नशे में धुत्त युवक- युवतियों के बीच हंगामे का मामला सामने आया है। यहां के पॉम मॉल स्थित ओएनसी बार में देर रात नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लड़के- लड़कियों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। साथ ही झगड़े के बीच लड़कियां पुलिस से भिड़ती और पुलिस के सामने ही लड़कियां भद्दी- भद्दी गालियां देती हुई दिखी।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के ओएनसी बार में आए दिन विवाद होता रहता है। कुछ लोगों का कहना है कि, यहां पर देर रात शराब परोसी जाती है। इतना ही नहीं नशे में चूर युवक अश्लीलता की हदों को पार करते हुए भी दिखते हैं। वहीं देर रात हुए बवाल का पूरा विडियो भी सामने आया है। जिसमें नशे में धुत्त युवक- युवतियां एक दूसरे से बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

नशे में धुत्त युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

वहीं बीते महीने अंबिकापुर के शहर के गांधी चौक पर शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। नशे में धुत्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया। साथ ही सिम्नल पर गाड़ी चालक और राहगीरों को परेशान कर रहा था। वहीं युवक को जब ट्रैफिक पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी बहस करने लगा। मामले की सूचना पर गांधीनगर पुलिस की पेट्रोलियम टीम ने शराबी युवक को गिरफ्तार किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds