लॉगिन

VIDEO : डिजिटल क्रिएटर कैरोलीना ने सड़क किनारे करवाई देसी मालिश, चम्पी का वीडियो शेयर कर बोलीं- लव यू भारत

Viral March 8, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : डिजिटल क्रिएटर कैरोलीना ने सड़क किनारे करवाई देसी मालिश, चम्पी का वीडियो शेयर कर बोलीं- लव यू भारत

VIDEO : डिजिटल क्रिएटर कैरोलीना ने सड़क किनारे करवाई देसी मालिश, चम्पी का वीडियो शेयर कर बोलीं- लव यू भारत

बदलते ट्रेंड के साथ अब देसी मालिश की जगह स्पा और तरह-तरह के बॉडी मसाज ने ले ली है। इसके आकर्षिक पैकेज देख लोग अक्सर अपनी थकान मिटाने या रिलैक्स करने के लिए इसका सहारा लेता है। फिर भी सिर में हमारे पारंपरिक ‘चम्पी’ से जो मूड आपका फ्रेश होगा वो जादू आपको स्पा या बॉडी मसाज से नहीं होगा।

पिछले दिनों डिजिटल क्रिएटर कैरोलिना गोस्वामी ने अपना एक वीडियो डाला जिसमें वो सिर में चम्पी करवाते नजर आ रही थीं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैरोलीना सड़क किनारे बैठकर मजे से चम्पी करवा रही हैं। वो इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके आधिकारिक हैंडल @indiaindetails पर शेयर किया गया है।

पसंद किया जा रहा वीडियो

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस वीडियो को कितना अधिक पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि महिलाएं कैरोलीना के बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचकार रही हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या बॉन्डिंग है

इसे शेयर करते हुए कैरोलीना ने कैप्शन में लिखा है- मैं अब तक जिन भी सबसे मिलनसार, दयालु और उदार लोगों से मिली हूं वो भारत से हैं। लव यू इंडिया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कॉमेंट किया है- क्या शानदार बॉन्डिंग है।दूसरे यूजर ने लिखा है- यही हमारा भारतीय प्यार है। तीसरे यूजर ने लिखा है- ये सिर्फ इंसान होते है , इन्हें न जात समझ आता है , ना धर्म , ना छूत,ना अछूत , इंसानियत को दिल से छूते हैं इंसानियत के लिए जीते है ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds