लॉगिन

VIDEO : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत.. फूटा लोगों का गुस्सा, भारी संख्या लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव व तोड़फोड़

Chhattisgarh October 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत.. फूटा लोगों का गुस्सा, भारी संख्या लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव व तोड़फोड़

VIDEO : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत.. फूटा लोगों का गुस्सा, भारी संख्या लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव व तोड़फोड़

बलरामपुर : जिले के बलरामपुर पुलिस कोतवाली में गुरुवार को गुरु चंद मंडल (स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी) की संदेह जनक हालत में मौत हो गई, पुलिस द्वारा बताया गया कि युवक ने कोतवाली के बाथरूम में गमछा से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

आपको बता दें कि लगभग 1 महीने पहले गुरु चंद मंडल की पत्नी अचानक अपने आवास से लापता हो गई थी जिसका रिपोर्ट गुरु चंद एवं उनके पड़ोसियो द्वारा थाना बलरामपुर में दर्ज करवाया गया था, इसी मामले में पूछताछ के लिए युवक को थाना लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर में रखा गया है जहां आज दिनांक 25.11.24 को शव का पोस्टमार्टम होगा।

युवक के मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश लोगों ने किया थाना में तोड़फोड़ जिसे काबू करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर कोतवाली थाना के टी.आई को किया गया सस्पेंड। पुलिस कस्टडी में मौत पुलिस विभाग के भारी लापरवाही को दिखाता है जो कि चिंता का विषय है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds