लॉगिन

VIDEO : रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा

National January 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा

VIDEO : रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा

अयोध्या। साल 2024 की पहली पौष पूर्णिमा गुरुवार को मनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अयोध्या में अलग ही रौनक बढ़ रही है। भारी संख्या में भक्त सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

इस बीच, भव्य नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन जारी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आम भक्तों के मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। 23 जनवरी को पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी और तमाम बंदोबस्त ध्वस्त हो गए।

इसके बाद पुलिस तथा प्रशासन एक्शन में आया और अब स्थिति सामान्य है। पहले एक भक्त को राम लला के दर्शन करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, लेकिन अब जब इतना समय भी नहीं लग रहा है। इस बीच, खबर है कि पहले दिन भक्तों ने राम लला को 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds