VIDEO : देशवासियों ने देखा साल का पहला सूर्योदय, मंदिरों में उमड़े लोग, पीएम मोदी ने कही ये बात
नई दिल्ली : नए साल का आज पहला दिन है। नई साल की शुरुआत लोगों में उत्साह और उमंग लेकर आई है। बड़ी संख्या में लोग नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं, जिसके चलते सुबह से ही देशभर के धार्मिक स्थलों में लोगों की भीड़ जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए साल पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
मंदिरों में की गई सजावट
तमिलनाडु के सुब्रमण्यनस्वामी मंदिर में नए साल के मौके पर सजावट की गई। नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।
#WATCH | Tamil Nadu: Special Maha Aradhana at Tiruttani Arulmigu Subramanyaswamy temple in Tiruvallur, on the first day of the year 2024. pic.twitter.com/xx1S6IMeSi
— ANI (@ANI) January 1, 2024
नए साल पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग
नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़। नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Devotees throng the Meenakshi Amman temple on the occasion of the new year 2024 pic.twitter.com/qscQkCEohh
— ANI (@ANI) January 1, 2024
देखिए साल के पहले सूर्योदय की वीडियो
साल के पहले सूर्योदय का विहमंग दृश्य। यह दृश्य मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया का है।
#WATCH | Maharashtra: Visuals of the first sunrise of the year 2024, from Mumbai's Gateway of India. pic.twitter.com/7tMTYbsfqG
— ANI (@ANI) January 1, 2024
देशवासियों ने देखा साल का पहला सूर्योदय, मंदिरों में उमड़े लोग, पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘सभी को साल 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान करे कि यह नया साल सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’