Site icon khabriram

VIDEO : मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शिव बनाम राम’ बयान पर विवाद, हमलावर हुई भाजपा

kharge bayan

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राम और शिव पर दिए बयान पर बवाल हो गया है। भाजपा हमलावर हो गई है।

खरगे ने  छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी से उसका नाम पूछा। प्रत्याशी ने शिव कुमार बताया तो खरगे बोले, देखों यह भी शिव है। अब बराबर यह राम का मुकाबला कर सकता है। मेरे नाम (मल्लिकार्जुन) का भी मतलब शिव है।

खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, अब कांग्रेस Ram vs Shiva करवाना चाह रही? कांग्रेस के डीएनए में बांटो और राज करो का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने हिंदू समाज को जाति, भाषा और अन्य आधारों पर बांटा है और अब वे भी बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं और वे हमारे देवताओं को भी बांटना चाहते हैं। वे कह रहे हैं कि वे शिव बनाम राम करेंगे। क्या वे किसी अन्य धर्म के बारे में ऐसा कहेंगे?

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, कांग्रेस और उसके गठबंधन के प्रतिनिधि लगातार भगवान राम, सनातन और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए भारत की संस्कृति, सनातन और भगवानों का बार-बार अपमान किया जाता है। इस देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।’

Exit mobile version