VIDEO : कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने थामा भाजपा का दामन, शेखर सुमन भी भाजपा में हुए शामिल

रायपुर : देश में लोकसभा चुनाव के बीच विवाद की स्थिति बनने के बाद हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इसी कार्यक्रम में अभिनेता शेखर सुमन भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए। फिर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राधिका ने कहा था कि, सुशील शुक्ला ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कोरबा में मुझे शराब ऑफर की थी। रात में अपने कमरे का दरवाजा खटखटाने का भी आरोप राधिका ने सुशील शुक्ला पर लगाए।
#WATCH कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुईं। pic.twitter.com/D6E5Fg1HsM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
सुशील शुक्ला ने शराब पीकर मेरा दरवाजा खटखटाया
राधिका खेरा ने कहा था कि, जब मुझे छत्तीसगढ़ भेजा गया तो वहां लगातार अपमानित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि, मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। कोरबा में लगातार मुझे कमरे में सामने आकर शराब ऑफर की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन ने शराब पीकर मेरे कमरे को खटखटाया।
सुशील शुक्ला के लोगों ने मुझे कमरे में बंद किया
हद तब हुई जब 30 तारीख को कांग्रेस दफ्तर छत्तीसगढ़ में सुशील आनंद शुक्ला ने जब मैं उनसे बात करने गई तो, उन्होंने मुझे गालियां दीं। चिल्लाने लगे, बत्तमीजी की मेरे साथ। मैने जब रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो, सुशील आनंद शुक्ला के कहने पर दो अन्य लोगों ने गेट बंद कर गया, कुंडी लगा दी। मुझे दरवाजा नहीं खोलने दिया गया। मुझसे बदसलूकी की गई। जो उस पल मेरे साथ हुआ, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
पायलट ने मुझे चुप रहने को कहा
मैने सबसे पहला छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट को काल किया। मैंने सारे घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया, लेकिन मुझे चुप रहने को कहा गया। भूपेश बघेल ने भी मेरा कॉल नहीं उठाया, पवन खेरा, जयराम रमेश किसी ने मेरा कॉल नहीं उठाया।