Site icon khabriram

VIDEO : भाजपा ने मंगलसूत्र पर जारी किया वीडियो, विपक्षी दलों को बताया लुटेरा, कहा “हर वर्ग का विकास करने वाली मोदी सरकार को चुनो…”

mangalsutra

रायपुर : बीते कुछ दिनों से भाजपा ने कांग्रेस पर पोस्टर और वीडियो अटैक करना शुरू किया है। यह अटैक लगातार किसी न किसी माध्यम से किया जा रहा है। हर बार नए मुद्दों को लेकर भाजपा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर अटैक करती हुई नजर आ रही है। इस बार मंगलसूत्र पर भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें विपक्षी दलों को लुटेरा बताया गया है।

इनकी नजर मंगलसूत्र पर

भाजपा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि, जिनकी नजर आपके मंगलसूत्र पर है, उन लुटेरों पर वोट से प्रहार करो! आप सभी हर वर्ग का विकास करने वाली मोदी सरकार को चुनो…

सुशासन पर भाजपा का पोस्टर 

एक पोस्टर के जरिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए लिखा कि,झीरम पर मुझे अब विष्णुदेव सरकार से इंसाफ की उम्मीद है। विष्णु के सुशासन पर सभी को विश्वास है।

शर्म करो कांग्रेसियों!

कांग्रेस को नक्सलवाद को लेकर घेरा गया है। पोस्टर में जवान यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छूरा भोंक रहे हो! वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

Exit mobile version