VIDEO : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, “रायपुर के विकास पुरुष है भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, दक्षिण विधानसभा की जनता बढ़-चढ़कर ले चुनाव में हिस्सा”

रायपुर : रायपुर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ रही है…कांग्रेस के नए नवेले प्रत्याशी, ऐसे प्रत्याशी जिसे दक्षिण कि जनता भी नहीं जानती है…रायपुर शहर का जो नया स्वरूप जो दिया गया बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया है|

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर सिटी में जो सिटी बस का संचालक शुरू हुआ वो सुनील सोनी के कार्यकाल में हुआ…नगर निगम का वाइट हाउस जो बना है वो सुनील सोनी के कार्यकाल में हुआ…रायपुर शहर में 10 से ज्यादा शादी घर सुनील सोनी के कार्यकाल में हुआ…ऐसे गिनाने के लिए सैकड़ो काम है…रायपुर के विकास पुरुष है|

उन्होंने कहा कि क्योंकि 6 बार उन्होंने मेरे कार्यकाल का संचालन किया है…बृजमोहन से ज्यादा तेज काम कोई करेंगा वो सुनील सोनी करेंगें…हम दक्षिण विधानसभा की जनता से आग्रह करते है कि बढ़ – चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले…हम अपने 15 साल कि बात नहीं कर रहे है…रायपुर दक्षिण कि जनता से मैंने कहा है कि आपको 2 विधायक मिलेंगे|

रायपुर दक्षिण के संचालक शिवरत्न शर्मा ने कहा…राजधानी रायपुर में जो महत्वपूर्ण विकास हुआ है वो बृजमोहन और सुनील सोनी के कारण हुआ है…15 में जो बीजेपी का कार्यकाल था उसके राजधानी रायपुर में विकास हुआ है..सारे विकास के काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds