लॉगिन

VIDEO बस से सीधी टकराई बाइक : गेंद की तरह हवा में उछले तीन लोग, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Chhattisgarh July 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO बस से सीधी टकराई बाइक : गेंद की तरह हवा में उछले तीन लोग, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

VIDEO बस से सीधी टकराई बाइक : गेंद की तरह हवा में उछले तीन लोग, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत राछाभांठा गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रफ्तार भरी बाइक अनियंत्रित होकर यात्री बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार तीन लोग गेंद की तरह हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। एक महिला और अन्य दो युवक घायल हुए हैं। घटना का पूरा दृश्य सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे अनियंत्रित होकर सीधे बस से भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds