VIDEO : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा भाजपा का दामन

महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश में सात चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। इधर, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे – वैसे दल-बदल का सिलसिला भी बढ़ने लगा है।
#WATCH मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं। pic.twitter.com/j5vw1gxauS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
इसी बीच खबर सामने आई है, कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं।
#WATCH मुंबई: भाजपा में शामिल होने पर अर्चना पाटिल ने कहा, "…मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है… मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली… https://t.co/ncWBJXKjys pic.twitter.com/khV8qcRJQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
भाजपा में शामिल होने पर अर्चना पाटिल ने कहा, कि “मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है… ”