VIDEO : भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में एंट्री की नहीं मिली इजाजत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंच गई है। सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से मेघालय पहुंची थी और अब असम में अपने आखिरी पड़ाव के लिए फिर से असम के गुवाहाटी पहुंची है। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
कांग्रेस का दावा है कि उनकी योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। साथ ही एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बिष्णुपुर में न्याय यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।
#WATCH | Guwahati, Assam: During Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress MP Rahul Gandhi says "I wanted to come to your university and talk to you, understand what you are facing and try and see in my own little way if I could have helped you. The Home Ministry of India called up the CM… pic.twitter.com/Jc4uAlOXjx
— ANI (@ANI) January 23, 2024
‘आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए’
गुवाहाटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह समझना चाहता हूं कि मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकता हूं। देश के गृहमंत्री ने असम के सीएम को फोन किया और आपके सीएम ने आपकी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बात कर कहा कि राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात न करने दी जाए। यह अहम नहीं है कि राहुल गांधी यहां आए या न आए। अहम ये है कि आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए, जिसे आप सुनना चाहते हैं। यह सिर्फ असम में नहीं हो रहा है बल्कि देश के हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हो रहा है।’
#WATCH | Guwahati: On the statement of Assam CM Himanta Biswa Sarma, Congress state president Bhupen Kumar Borah says, "…Rahul Gandhi's name has not been involved in any corruption case till now… Who is Ravana?…Today the women of Assam are the most unsafe in the entire… pic.twitter.com/mhgwy7D8WG
— ANI (@ANI) January 23, 2024
असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर बोला हमला
असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा के बयान पर कहा ‘राहुल गांधी का नाम किसी घोटाले में शामिल नहीं है। रावण कौन है? आज असम की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाएं वहीं असुरक्षित होती हैं, जहां रावण होता है।’
#WATCH | A clash broke out between Police and Congress workers in Assam's Guwahati, during Congress' Bharat Jodo Nyay Yatra.
More details awaited. pic.twitter.com/WxitGxup3m
— ANI (@ANI) January 23, 2024
पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में दाखिल होने के लिए अड़ गए। जिसके चलते खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। अब यात्रा गुवाहाटी के बाहर इलाके से होकर गुजरेगी। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार तक रहेगी।
राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को एक बार फिर से बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की साजिश हुई है,
लेकिन हम ये अब होने नही देंगे.. जितनी लाठियां चलानी है चलाओ.. ये जंग अब जारी रहेगी.. pic.twitter.com/ji5heVuspL
— Srinivas BV (@srinivasiyc) January 23, 2024
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का निर्देश
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने पर एफआईआर करने का निर्देश दिया है। असम सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं और ऐसी नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं। मैंने डीजीपी असम पुलिस को निर्देश दिया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करें।