heml

VIDEO : भाजपा में शामिल होते ही अशोक चह्वाण ने कर दी ऐसी गलती, ठहाका लगाकर हंस पड़े सब लोग

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा और मोदी सरकार के एक्शन हैं, तो दूसरी ओर चुनाव से पहले ही INDIA गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है|

भाजपा में शामिल हुए अशोक चह्वाण

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के अगले दिन अशोक चह्वाण भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूदा सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चह्वाण को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यदि चह्वाण के साथ कांग्रेस के विधायक भी टूटते हैं, तो इसका असर इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनावों पर पड़ेगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद अशोक चह्वाण ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वे मुंबई भाजपा अध्यक्ष को गलती से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोल दिया। इस दौरान वहां मौजूद फडणवीस समेत तमाम लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े।

झारखंड में भी सीटों के बंटवारे पर एक राय नहीं

आशंका है कि झारखंड में भी इंडिया गठबंधन टूट सकता है। यहां भी अब तक सीटों के बंटवारे पर कोई बात नहीं बनी है। इस बीच झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बड़ा बयान दिया है। रांची में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि पार्टी के नेता सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं।

हालांकि मीर ने यह भी कहा कि हम झामुमो तथा अन्य दलों के साथ गठबंधन में हैं और मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिग पर अभी दलों में बातचीत चल रही है। बता दें कि इससे पहले चार फरवरी को बोकारो में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि अभी हम झामुमो के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन जल्द ही वह वक्त भी आएगा, जब कांग्रेस राज्य में अकेले अपने बूते सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button