VIDEO : अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भरा नामांकन, 7 मई को वोटिंग, कभी लालकृष्ण आडवाणी लड़ते थे यहां से चुनाव

गांधीनगर : अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इससे एक दिन पहले उन्होंने अहमदाबाद में भव्य रोड शो किया था। गांधीनगर सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।गांधीनगर सीट की पहचान भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से है। आडवाणी 1998 से 2014 तक यहां सांसद रहे।
#WATCH | Gujarat: Union Home Minister Amit Shah files his nomination papers from the Gandhinagar Lok Sabha seat for the upcoming #LokSabhaElections2024
Gujarat CM Bhupendra Patel is also present. pic.twitter.com/89mCVhtKla
— ANI (@ANI) April 19, 2024
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट तीन दशक से भाजपा का गढ़ रही है। इस शहरी बहुल निर्वाचन क्षेत्र में गांधीनगर उत्तर, घाटलोदिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद और नारणपुरा विधानसभा शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अमित शाह को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने 8,94,624 वोट हासिल किए थे। तब कांग्रेस के चतुर सिंह जावंजी चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी 7,73,539 वोटों के साथ विजयी हुए थे।