लॉगिन

VIDEO : अफ्रीकी हिंदू पंडित ने विधि-विधान से की नई कार की पूजा, शुद्ध मंत्र उच्चारण सुनकर लोग चकित रह गए

Viral December 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh

इंटरनेट पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही चेहरे पर मुस्कान बिखर जाता है। वहीं, कई भावुक करने और तमाम प्रेरणा देने वाले होते हैं। हाल ही में एक हैरान करने वाला क्लिप सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसमें एक पंडित कार की पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज देखकर आपके चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान बिखर जाएगी। क्योंकि ये अफ्रीकी पंडित होने के बावजूद भी शुद्ध मंत्र उच्चारण कर रहे। आमतौर पर ऐसा नहीं देखने को मिलता है।

अफ्रीकी हिंदू पंडित!

वायरल क्लिप को एक्स (X) पर (@gsv_ramu) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- अफ्रीकन हिंदू पंडित, कार की पूजा करते हुए। 1 मिनट 6 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि अफ्रीकी शख्स नई कार की पूजा-पाठ में जुटा हुआ है। उसने पारंपरिक परिधान पहना हुआ है। साथ ही हाथ जोड़कर संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण कर रहा है। इस दौरान शख्स बाकायदा आचमन और जल छिड़कते हुए तेज-तेज मंत्र पढ़ रहा है।

कितना शुद्ध उच्चारण है…

व्यक्ति के अंदाज देखने के बाद कुछ लोग उसके तारीफों के पुल बांध रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ट्विटर पर आज का सबसे खूबसूरत वीडियो। दूसरे ने कमेंट किया- खूबसूरत, कितना शुद्ध उच्चारण है। वहीं, तीसरे यूजर ने कहा- वहा, परफेक्ट प्रोनाउंसिएशन

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds