VIDEO : सड़क पर पैदल चल रहा था शख्स, अचानक सामने से दौड़कर आया टाइगर, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

टाइगर की एक झलक पाने के लिए लोग ‘जंगल सफारी’ पर जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि उन्हें पहली बार में ही बाघ के दर्शन हो जाएं। इसलिए वे एक बार नहीं बल्कि दो से तीन बार टाइगर रिजर्व के अलग-अलग जोन के चक्कर लगाते हैं। लेकिन तब भी बहुत से लोगों को टाइगर के पंजों के निशान तक नहीं दिखते। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पब्लिक को चौंका दिया है।

इस क्लिप में एक शख्स आराम से सड़क से पैदल जा रहा था कि तभी उसके सामने टाइगर आ गया। और हां, यह कोई शावक नहीं… बल्कि एक व्यस्क बाघ था जिसकी एक दहाड़ ही लोगों को कांपने पर मजबूर कर देती है! हालांकि, शख्स बड़ा ही किस्मत वाला था कि टाइगर फटाक से अपने रास्ते निकल गया। ऐसा लगा कि उसने बंदे को देखा ही नहीं।

जब सामने से निकल गया टाइगर…

यह वायरल वीडियो 41 सेकंड का है, जिसमें हम देख सकते हैं कि एक शख्स आराम से सड़क पर आगे बड़ रहा है। कुछ कदम दूर चलने के बाद वह एकदम से पीछे की तरफ दौड़ता है। इसी दौरान एक शक्तिशाली टाइगर उधर से दौड़ता हुआ सड़क के दूसरी तरफ चला जाता है। यह देखकर ही सोशल मीडिया यूजर्स की हालात पतली हो गई। यही वजह है कि इस बंदे को लोग सबसे लकी व्यक्ति बता रहे हैं।

गजब की किस्मत थी इस बंदे की?

यह शॉकिंग वीडियो ‘भारतीय वन सेवा अधिकारी’ (IFS) परवीन कासवान (@ParveenKaswan) ने 8 दिसंबर को X पर पोस्ट किया और लिखा – क्या यह सबसे किस्मतवाला व्यक्ति है? ऐसे लगता है कि टाइगर को उससे कोई फर्क ही नहीं पड़ा। कॉर्बेट से।

अब तक IFS की इस पोस्ट को 54 हजार से ज्यादा व्यूज और एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तमाम यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – सर, यह उत्तराखंड के लिए लोगों के लिए सामान्य बात है। वहीं दूसरे ने कहा कि यह देवी की कृपा है शख्स पर। कुछ ने मौज लेते हुए लिखा – टाइगर उपवास पर था।

Back to top button

This will close in 20 seconds