लॉगिन

VIDEO :जरा सी चूक और काम तमाम… मुंबई लोकल में जान हथेली पर रखकर सफर करती दिखी लड़की, वीडियो देख सांस अटक जाएगी

Viral August 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO :जरा सी चूक और काम तमाम… मुंबई लोकल में जान हथेली पर रखकर सफर करती दिखी लड़की, वीडियो देख सांस अटक जाएगी

VIDEO :जरा सी चूक और काम तमाम… मुंबई लोकल में जान हथेली पर रखकर सफर करती दिखी लड़की, वीडियो देख सांस अटक जाएगी

सपनों के शहर मुंबई में देश के हर कोने से तमाम लोग अपने ख्वाब पूरे करने आते हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष से कुछ को मंजिल मिल जाती है, तो इस भीड़ में तमाम ऐसे लोग होते हैं जिन्हें लाख कोशिशों के बाद निराश होकर घर लौटना पड़ता है। फिर भी उम्मीद तो सबको होती है और यही उम्मीद लिए लोग मायानगरी आ पहुंचते हैं। लेकिन यहां रहने, खाने और ट्रैवल करने के लिए जो मशक्कत करनी पड़ती है, वो कहीं न कहीं लोगों में निराशा भर देती है।

रिस्की काम है…

22 सेकंड का ये क्लिप काफी डरावना है। इसमें एक लड़की  लोकल ट्रेन के गेट की सीढ़ियों पर लटक कर सफर करती नजर आ रही है। ये कितना रिस्की है इसका अंदाजा तो आप वीडियो देखकर लगा सकते हैं। एक धक्का लगते ही वो हादसे का शिकार हो सकती है। बावजूद इसके खतरा मोल लेकर लोग सफर करते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक ने लिखा- एक दिन की सैलरी जिंदगी से जरूरी हो गई। वैसे ये कोई एक दिन का हाल नहीं है। मुंबई लोकल में सप्ताह भर ऐसी भीड़ रहती है। आए दिन लोग रिस्क लेकर सफर करते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds