लॉगिन

VIDEO : दो भेड़ों से अकेला भिड़ गया कुत्ता, अंत तक किया सामना फिर वापस खदेड़कर अपने रास्ते चल दिया

Viral October 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : दो भेड़ों से अकेला भिड़ गया कुत्ता, अंत तक किया  सामना फिर वापस खदेड़कर अपने रास्ते चल दिया

VIDEO : दो भेड़ों से अकेला भिड़ गया कुत्ता, अंत तक किया सामना फिर वापस खदेड़कर अपने रास्ते चल दिया

आए दिन सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कई उनकी अजीब हरकत वाले होते हैं। वहीं, कुछ में प्यार, दुश्मनी, लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें दो भेड़ एक कुत्ते को डराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लेकिन कुत्ता इतना हिम्मती है कि उसे जरा भी डर नहीं लगता है।

वो दोनों भेड़ो वापस खदेड़ने के लिए चालाकी से उनका सामना करता है। इस वीडियो को ट्विटर पर (@ThebestFigen) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 1 मिनट 4 सेकंड के इस मजेदार वीडियो को देखकर यकीनन आपका चेहरा खिल उठेगा।

जब भेड़, कुत्ते पर टूट पड़े!

इसमें एक हरे मैदान पर कुत्ता और भेड़ आमने-सामने नजर आ रहे हैं। सबसे पहले भेड़, कुत्ते पर टूट पड़ता है। वो लगातार डॉग पर अटैक करने की कोशिश करने लगता है। इस दौरान कुत्ता इतना बेहतरीन तरीके से उसका हर एक अटैक को डिफेंड कर देता है, जैसे अखाड़े में कुश्ती चल रही हो और पहलवान के सामने कोई ट्रेन किया हुआ खिलाड़ी खड़ा हो। अंत में वो अपने विश्वास, हिम्मत के साथ दोनों भेड़ों को वापस खदेड़ने में कामयाब हो जाता है।

बहुत सुंदर..

वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं यूजर्स कमेंट कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- मुझे वो कुत्ता चाहिए। दूसरे ने कहा- इसकी ट्रेनिंग तो बहुत अच्छी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ये दूसरे जानवर कौन से हैं। इस क्लिप को देखने के बाद आपके मन में क्या ख्याल आया? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds