लॉगिन

Chhaava : इतिहास के साथ छेड़छाड़ या कला की स्वतंत्रता? Vicky Kaushal की फिल्म विवाद में, मंत्री ने दी धमकी

BOLLYWOOD January 27, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Chhaava : इतिहास के साथ छेड़छाड़ या कला की स्वतंत्रता? Vicky Kaushal की फिल्म विवाद में, मंत्री ने दी धमकी

Chhaava

Chhaava: एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरते नजर आ रही है. बीतें 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. अब फिल्म का विरोध शुरू हो गया है. फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के रोल में दिखेंगे. फिल्म को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने चेतावनी देते हुए कहा, कि Chhaava को रिलीज से पहले इसे ‘एक्सपर्ट्स’ को दिखाया जाए. उन्होंने कहा कि फिल्म से आपत्तिजनक हिस्से हटा देने चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता तो ‘छावा’ को रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा. उदय सामंत ने X पर पोस्ट किया.

मराठा सम्राठ छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस हिस्टोरिकल ड्रामा पर उदय सामंत ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है ”यह खुशी की बात है कि धर्म और स्वतंत्रता के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म बनाई जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds