शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश 31 मार्च को, इन राशियों के ऐश्वर्य में होगी बढ़ोतरी

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम एवं भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 31 मार्च 2024 को शाम 4.31 बजे शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि है इसलिए मीन राशि में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। मीन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। जानें किन-किन राशियों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ फलदायी होगा।

वृषभ राशि वालों के नहीं रुकेंगे काम

शुक्र का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि वालों को भी शुभ परिणाम देगा। आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सामाजिक जीवन में भी सुधार होगा। जीवन में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने में सक्षम होंगे। सभी सपने पूरे होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम नहीं रुकेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि को रचनात्मक कार्यों में सफलता

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र को लाभकारी ग्रह माना गया है। मिथुन राशि वालों की कुंडली में यह 5वें और 12 वें भाव के स्वामी हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। नया घर बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले करेंगे लंबी यात्रा

कन्या राशि वालो के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और 9 वें भाव के स्वामी हैं, जो आपके 7 वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या राशि वालों को रिश्तेदारों व परिजनों से तालमेल अच्छा होगा। रिश्ता रोमांटिक बना रहेगा। शुक्र गोचर के समय व्यापार में लाभ होगा। आप अपने साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं तो यात्रा पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds