अनुराधा नक्षत्र में 28 दिसंबर को शुक्र का होगा प्रवेश, साल 2024 में इन 3 राशिवालों की होने वाली है चांदी

कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने पर व्यक्ति सुखी और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करता है। शुक्र धन, समृद्धि और आकर्षण का दाता है। अशुभ शुक्र जातक को संघर्ष और अभाव का जीवन देता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 28 दिसंबर को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र 17 फरवरी 2024 तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इसके बाद अभिजीत नक्षत्र में जाएंगे। इस दौरान शुक्र देव की कृपा से कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे।

वृष राशि

शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेगा और 7वें घर में रहेगा। यह भाव विवाह, पार्टनर और व्यवसाय के लिए जाना जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों की लव लाइफ में सुधार आएगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में राहत लेकर आएगा। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। आपको प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर के लिए समय अच्छा है। नया घर, वाहन या विलासितापूर्ण वस्तु खरीद सकते हैं।

Back to top button

This will close in 20 seconds