नंवबर माह की शुरुआत में शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों को बनाएंगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर महीने में बेहद शुभ ग्रह का गोचर होने वाला है। धन, विलासिता और प्रेम का ग्रह शुक्र 3 नवंबर को स्थान परिवर्तन करेगा। शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में आएंगे। दिवाली से पहले यह बड़ा राशि परिवर्तन माना जा रहा है। शुक्र के गोचर का बड़ा प्रभाव पड़ेगा। 4 राशि वालों को खासकर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धनतेरस से पहले ढेर सारा धन प्राप्त होगा। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशियों को फायदा पहुंचाएगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ है। जीवन में शांति बनी रहेगी। आपको अटका धन मिलेगा, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। शुक्र का प्रभाव जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

नवंबर में वृष राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। अब तक प्रगति के रास्ते में जो भी बाधाएं आ रही थीं, वे दूर होंगी। आपको पैसा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विवाह तय हो सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। कम प्रयास से ही सफलता मिल सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि कोई कानूनी विवाद है तो फैसला आपके पक्ष में होने की पूरी संभावन है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुक्र का गोचर काफी लाभ दे सकता है। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर रखें, इसमें आपकी भलाई है। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button