सिनेमाघरों में लौटेगा वीराना! इस हॉलीवुड फिल्म को आधी रात अकेले देखने पर थिएटर ने किया इनाम का एलान

मुंबई  : हॉरर फिल्मों का दुनियाभर में बहुत बड़ा बाजार है। डर, दहशत और खौफ जैसे शब्दों में मनोरंजन ढूंढने वालों की लिस्ट में हॉरर फिल्में सबसे ऊपर रहती हैं। फिल्ममेकिंग में भी यह एक सफल और लोकप्रिय जॉनर माना जाता है और दुनिया की हर फिल्म इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक डरावनी फिल्में बनाती रहती है।

कुछ  फिल्मे तो ऐसी आयी हैं, जिन्हें अकेले देखना बेहद मुश्किल होता है। डर के इसी एहसास को भुनाने के लिए अक्सर इन फिल्मों को देखने के लिए इनाम का एलान भी किया जाता रहा है, जो लोकप्रियता बढ़ाने में मदद करता है।

क्या है ‘द बूगीमैन’ को अकेले देखने का चैलेंज?

हॉलीवुड कीहारर फिल्म द बूगीमैन 2 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म के प्रचार के लिए मल्टीप्लेक्स चैन पीवीआर सिनेमाज ने एक अनोखे कॉन्टेस्ट Dare To Watch Alone का एलान किया है। इसके तहत कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले को आधी रात को यह फिल्म अकेले देने की चुनौती दी गयी है और जीतने वाले को इनाम की घोषणा भी की गयी है।

पीवीआर सिनेमाज के ट्विटर हैंडल से जारी की गयी जानकारी के मुताबिक, दर्शकों को इस ट्वीट के कमेंट में लिखकर बताना है कि वो द बूगीमैन को अकेले क्यों देखना चाहते हैं? इसके जवाब के आधार पर उस विजेता का चुनाव किया जाएगा, जो सिनेमाहॉल में फिल्म अकेले देखेगा। हालांकि, कुछ शर्तें भी हैं, जिनका पालन करना होगा।

फिल्म सफलतापूर्वक देखने वाले को पांच हजार रुपये का वाउचर दिया जाएगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए पीवीआर सिनेमाज के ट्विटर हैंडल पर दी गयी शर्तें जरूर पढ़ लें।

सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म द बूगीमैन का निर्देशन रॉब सैवेज ने किया है। फिल्म में सोफी थैचर, क्रिस मेसिना, विवियन लायरा ब्लेयर और डेविड डैस्टमैल्कियन ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। फिल्म की अवधि लगभग 99 मिनट है। यह 1973 में आयी स्टीफन किंग की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds