Valentine’s Day: सुरक्षा के साये में वैलेंटाइंस डे : चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात, असामाजिक तत्वों पर रखेगी कड़ी नजर

रायपुर। Valentine’s Day: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने वैलेंटाइंस डे को लेकर सख्त व्यवस्था की है। जिसके चलते राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए  पुलिस विभाग ने सभी थाना को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्क, मॉल समेत सभी सार्वजनिक जगह और पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगी।

पुलिस बसों से भी शहर के अलग-अलग स्थान का निरीक्षण करेगी। साथ ही वैलेंटाइंस डे का विरोध करने वाले समेत सार्वजनिक तत्वों पर बनाए नजर रखेगी।

postar

Valentine’s Day: दरअसल,  वैलेंटाइंस डे को लेकर हिंदू संगठनों ने कई राज्यों में बैनर पोस्टर लगाए हैं। जिसमें प्रेमियों को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि, वैलेंटाइंस डे भारतीय संस्कृति नहीं है इसलिए इसे नहीं मानाना चाहिए।  साथ ही लोगों से अपील की गई है कि, वे पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सम्मान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds