तुलसी को जल देते समय इस धातु से बने कलश का करें उपयोग, धन की होगी वर्षा

सनातन धर्म में तुलसी की मान्यता बहुत है। तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है। पद्मपुराण, गरुड़ पुराण व कई धार्मिक पुस्तकों में तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आपने पूजा नहीं की, लेकिन तुलसी की करना भूल गए तो आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी। हनुमान जी के भोग को लगाने के लिए तुलसीदल का उपयोग किया जाता है। आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। इसके होने से आपके घर की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी के पौधे में किस धातु के बर्तन से जल को अर्पित करना चाहिए, जिससे आपका घर का माहौल सकारात्मक होना चाहिए।

तांबे के लोटे से दें जल

तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। माता तुलसी की आप रोज सच्चे मन से पूजा करते हैं तो आपके घर में खुशियां आती हैं। आपकी हर मनोकामना पूरी होने की संभावना होती है। माता तुलसी की पूजा करते समय एक बात का विशेष ध्यान दें कि तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके ग्रहदोष शांत हो सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है।

पीतल के लोटे से दें जल

तुलसी की पूजा करते समय आपके पास तांबे का लोटा नहीं है तो पीतल से भी जल अर्पित कर सकते हैं। पीतल के लोटे को भी शुभ माना जाता है। पीतल के लोटे से जल चढ़ाने से सकारात्तमक ऊर्जा निकलती है। आपसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आशीर्वाद देंगी। आपके जीवन से परेशानियों दूर होंगी।

Back to top button

This will close in 20 seconds