USA: कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का चुनाव लड़ेंगी भारतीय मूल की दर्शना पटेल

वॉशिंगटन  : भारतीय मूल की रिसर्च वैज्ञानिक दर्शना पटेल 2024 में होने वाले कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली चुनाव में दावेदारी पेश करेंगी। दर्शना पटेल ने इसका एलान कर दिया है। 48 वर्षीय पटेल नॉर्थ काउंटी सीट से चुनाव लड़ेंगी। अभी इस सीट पर ब्रायन माइशेन काबिज हैं लेकिन 2024 में उन्होंने दावेदारी से इनकार कर दिया है। जिसके बाद दर्शना पटेल ने उनकी जगह नॉर्थ काउंटी सीट से स्टेट असेंबली का चुनाव लड़ने का एलान किया है।

अपनी दावेदारी का एलान करते हुए दर्शना पटेल ने कहा कि ‘एक अप्रवासी की बेटी होने के नाते मैंने अमेरिकी सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है। मैं जानती हूं कि परिवारों को मुश्किल वक्त में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दर्शना पटेल ने कहा कि मैं स्टेट असेंबली चुनाव के लिए दावेदारी करूंगी। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हर व्यक्ति के पास सफल होने का अवसर होता है। मैं अपने वैज्ञानिक होने, स्कूल बोर्ड सदस्य और सामाजिक नेता होने के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए लोगों के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करूंगी।’

पटेल इससे पहले पोवे यूनिफाइड बोर्ड के लिए उस वक्त चुनी गईं थी, जब जिला आर्थिक बदइंतजामी और आपराधिक गतिविधियों में उछाल देखा जा रहा था। ऐसे वक्त में राजकोषीय जिम्मेदारी को निभाया। साल 2020 में दर्शना पटेल फिर से पोवे यूनिफाइड बोर्ड के लिए चुनी गईं थी। पटेल सैन डिएगो काउंटी स्कूल बोर्ड एसोसिएशन की सदस्य भी रह चुकी हैं। दर्शना पटेल अपने पति और तीन बेटियों के साथ सैन डिएगो में रहती हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में बीए और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के ओक्सिडेंटल कॉलेज से पीएचडी इन बायोफिजिक्स की डिग्री हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds