लॉगिन

US पर 10 ट्रिलियन डॉलर कर्ज बढ़ा, निक्की हेली का दो पूर्व राष्ट्रपतियों पर निशाना

World March 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
US पर 10 ट्रिलियन डॉलर कर्ज बढ़ा, निक्की हेली का दो पूर्व राष्ट्रपतियों पर निशाना

US पर 10 ट्रिलियन डॉलर कर्ज बढ़ा, निक्की हेली का दो पूर्व राष्ट्रपतियों पर निशाना

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने अमेरिका पर 10 ट्रिलियन डॉलर कर्ज बढ़ने पर अपनी ही पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपतियों को आड़े हाथों लिया है। निक्की रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रहीं हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपतियों को निशाने पर ले लिया। इसमें जॉर्ज डब्लू बुश और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। निक्की ने कहा कि दोनों ने बड़े पैमाने पर खर्च किया जिसके चलते देश पर कर्ज बढ़ गया। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी हमला किया।

हेली ने कहा कि जब वह 2010 में उत्तरी कैरोलिना की गवर्नर चुनी गईं, तो राष्ट्रीय ऋण 13 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था। तेरह साल बाद, ये कर्ज 31 ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर से अधिक है। इसमें अभी भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जो बाइडेन की नीतियां भी काफी खराब है। इसके चलते अगले 10 सालों में राष्ट्रीय कर्ज में 20 ट्रिलियन डालर और बढ़ जाएगा। बता दें कि पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने इसी साल 14 फरवरी को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया था। निक्की भारतीय मूल की हैं।

निक्की हेली ने और क्या कहा?

क्लब फॉर ग्रोथ रिट्रीट को संबोधित करते हुए हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी तीखा हमला किया। कहा कि बाइडेन की नीतियां भी खर्च करने वाली है। वह ज्यादा खर्च करो, ज्यादा टैक्स दो और बच्चों को यह पता लगाने दो कि इससे कैसे निपटना है जैसी नीति अपनाते हैं।

निक्की ने आगे कहा, अभी तो बाइडेन को केवल एक चीज में खर्च की अनुमति दी जानी चाहिए और वह है उनके रिटायरमेंट का समय। इसके अलावा वह हमारी अर्थव्यवस्था से जो भी डॉलर निकालते हैं वह हमारे लोगों को गरीब बनाता है। हेली ने पिछले दो रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों (बुश और ट्रम्प) का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की। बोलीं, बहुत सारे रिपब्लिकन राजनेताओं को खर्च करना और करदाताओं के पैसे को बर्बाद करना लगभग उतना ही पसंद है जितना कि डेमोक्रेट को।

हेली ने आगे कहा, ‘पिछले दो रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों ने राष्ट्रीय ऋण में 10 ट्रिलियन अमरीकी डालर से अधिक जोड़ा। इसके बारे में सोचें। हमारे ऋण का एक तिहाई सिर्फ दो रिपब्लिकन नेताओं की बदौलत हुआ।’ हेली ने कहा, इस मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। रिपब्लिकन ने ट्रिलियन-डॉलर महामारी विस्फोट पर गेंद को लुढ़का दिया, जिसके बाद सभी खैरात और धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार हुए। अकेले एक बिल में उन्होंने 2.2 ट्रिलियन अमेरीकी डालर खर्च किए और सदन में वोट 419-6 और 96-0 था।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds