साय सरकार का एक और वादा पूरा : UPSC मेंस क्लियर करने वाले छात्रों को एक लाख रुपए मिलेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को UPSC मेंस क्लियर करने वाले छात्रों को एक लाख रुपए की सौगात दी। सीएम साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। महापौर सम्मान राशि के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में वादा शामिल था।
UPSC-2024 में छत्तीसगढ़ से 5 को सफलता
उल्लेखनीय है कि, UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर हो गया है। छत्तीसगढ़ से फिलहाल पांच लोगों के चयनित होने की सूचना है। रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने UPSC में 65 वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जगदलपुर की मानसी जैन को 444 वीं रैंक मिली है। अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496 वीं रैंक मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की शची जायसवाल को 654वीं रैंक मिली है। इसी तरह मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313 वीं रैंक हासिल की है। इस तरह से प्रदेश के 3 लड़कियों और 2 लड़कों का चयन हुआ है।
