लॉगिन

कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस

Chhattisgarh November 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस

कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की ‘न्यायधानी’ बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भागवत कथा के दौरान उन्होंने सतनामी समाज के लिए किए आपत्तिजनक बातें कही, जिसके बाद अब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के द्वारा हंगामा मचाया गया था. इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है.

आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा

दरअसल, कल कथावाचक को कोर्ट में पेश करते समय न्यायालय परिसर में सतनामी समाज के लोगों ने आशुतोष चैतन्य महाराज के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए थे. वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने बचाव किया था. इस दौरान ही दोनों पक्षों में वाद-विवाद की स्थिति बन गई थी. वहीं अब एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशों के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया है.

जानें पूरा मामला

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जा रहा है. इस कथा के दौरान कुछ दिनों पहले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे. उनकी कथा का वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया. वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज को लोग भड़क उठे.

बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर तखतपुर थाने का घेराव किया. साथ ही प्रदर्शन के दौरान कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग और जमकर नारेबाजी की. समाज के लोगों का कहना था कि व्यासपीठ से की गई ऐसी बातें धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं.

आशुतोष चैतन्य महाराज ने मांगी माफी

सतनामी समाज द्वारा कड़े विरोध को देखते हुए आशुतोष चैतन्य महाराज ने एक वीडियो जारी किया और सतनामी समाज के खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक बोल के संबंध में माफी मांगी थी

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds